फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से फसल बर्बाद, सपाइयों ने किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, मुआवजे की मांग

विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन देते सपा नेता। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। बारिश से बर्बाद फसल के मुआवजे को लेकर गुरुवार को सपाइयों ने एसडीएम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है।
विज्ञापन

बारिश से धान के साथ आलू, राई की फसल बर्बाद हो गई है। इसको लेकर सपा नेता नवाब सिंह यादव के नेतृत्व में पहुंचे सपाइयों ने एसडीएम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। मुआवजा देने की मांग की। सपाइयों ने एसडीएम राकेश कुमार त्यागी को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। कहा कि भाजपा सरकार में किसान परेशान हैं। समय पर खाद नहीं मिल रही है। किसान कर्ज में डूब गए हैं। नुकसान का सत्यापन कराकर मुआवजा दिया जाए। इससे कि किसानों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

इस मौके पर अवनीश यादव, नीलू यादव, अंगुरी दहाड़िया, इंद्रेश यादव, सुधीर यादव, मकरंद यादव, राजीव चौहान, राशिद, अनिल यादव समेत अन्य सपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें