फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म

Sun, 18 Jan 2015 11:43 PM IST
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोस में रहने वाले युवक ने घर में घुसकर एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के बेहोश हो जाने पर पास में सो रहे चार वर्षीय मासूम भाई ने शोर मचाया तो आरोपी भाग निकला। मामले की जानकारी पाकर एसडीएम, सीओ, तहसीलदार, ठठिया थानाध्यक्ष व इंदरगढ़ थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पीड़ित किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज की गई। पीड़ित किशोरी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।पीड़ित किशोरी की मां ने इंदरदगढ़ थाने में गांव के ही अंगने पुत्र रामकृपाल व अपनी देवरानी नीलम पत्नी रामलड़ैते के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हवाला दिया कि वह अपने पति के साथ पिछले एक हफ्ते से मायके में थी। घर पर उसकी पुत्री व चार वर्षीय पुत्र अकेले थे। उनकी देखभाल के लिए उसकी देवरानी नीलम पास की ही कोठरी में अपने पति के साथ रहती थी। शनिवार रात 11 बजे के करीब पुत्री अपने कमरे में छोटे भाई के साथ सो रही थी।
विज्ञापन


उसकी देवरानी की शह पर पड़ोस में रहने वाला अंगने उसके कमरे में घुस आया और पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। मौका पाकर आरोपी भाग निकला। रविवार सुबह मामले की जानकारी होने पर इंदरगढ़ थानाध्यक्ष इमरान खां मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर एसडीएम महेश चंद्र शर्मा, सीओ तिर्वा सुरेंद्रपाल सिंह, तहसीलदार सरोज कुमार सिंह, ठठिया थानाध्यक्ष वीएल यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित किशोरी के घर जाकर परिजनों से पूछताछ की। बाद में पुलिस टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके घर की तलाशी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें