फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को जबरन जहर खिलाया

Fri, 06 May 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
विज्ञापन
दम तोड़ने से पहले छात्रा ने बयां की बदमाशों की करतूत - फोटो : demo
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव गपचरियापुर में एक महिला से अभद्रता की गई। शिकायत करने पर दंपति ने अपने सहयोगी के साथ मिलकर महिला को जबरन जहरीला पदार्थ खिला दिया। उसे मेडिकल कालेज से कानपुर रेफर कर दिया गया। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। गपचरियापुर गांव निवासी छुन्नी पत्नी गुड्डू सिंह घर में मौजूद थी। इसी दौरान उसके जेठ श्याम सिंह पुत्र बलवंत सिंह उसके घर पर आए और अभद्रता करने लगे। शोर मचाने पर कई लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


इस पर श्याम सिंह भाग निकला। लोगों से शिकायत अभद्रता की करने पर जेठ श्याम सिंह व उसकी पत्नी प्रतिमा और सुरेश सिंह ने रंजिश मानकर छुन्नी को पकड़ लिया। इसके बाद उसे जहरीला पदार्थ खिला दिया। घटना की सूचना महिला ने मायके दी। परिजनों ने पुलिस को शिकायती पत्र देने के बाद महिला को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां हालत बिगड़ने पर महिला को कानपुर रेफर कर दिया गया। उधर, घटना के संबंध में इंदरगढ़ थानाध्यक्ष सुरेश सिंह का कहना है कि जहर देने का मामला उनके पास आया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें