फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोहत्या के बाद ग्रामीणों में तनाव, पुलिस तैनात

Wed, 12 Apr 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के कछपुरा गांव में खेत में फसल खा रही गाय की खेत मालिक ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना से गांव में तनाव व्याप्त है। बवाल की आशंका को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहीं, ग्रामीण, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र की ग्राम पंचायत सरदामई के मजरा कछपुरा में बुधवार दोपहर को आवारा गाय गांव के ही किसान के खेत में मक्का की फसल खा रही थी। ग्रामीणों के मुताबिक पुत्र ने गाय की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को खेत के पास ही गड्ढा खोदकर दबा दिया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिस पर थानाध्यक्ष सुरेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़कर मामला रफा-दफा करवा दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से ग्रामीण भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया।

मामले की सूचना एसपी तक पहुंची तो गांव में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया। ग्रामीण, आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने रुपये लेकर आरोपी को छोड़ दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुरेश कुमार का कहना है कि गाय खेत पर लगे कंटीले तारों में उलझकर मर गई थी। ग्रामीण अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। फिर भी मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। तहरीर मिलने पर घटना का मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें