फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक को मारपीट कर रुपये छीने

Tue, 01 Nov 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
Fight
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के भुनियापुर गांव में दिवाली की मध्य रात एक ट्रक चालक को मारपीटकर पांच हजार की छीन लिए। विरोध करने पर पथराव कर ट्रक क्षतिग्रस्त कर दिया। मामले में ट्रक चालक ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


भुनियापुर गांव का निवासी मतोले उर्फ अजयभान ट्रक चालक है। वह कर्नाटक के मैसूर शहर से ट्रक पर भाड़ा लोड करके कानपुर आ रहा था। दिवाली का पर्व होने के कारण वह ट्रक अपने गांव ले आया। घर के सामने ट्रक को खड़ा कर लिया। रविवार की रात ग्यारह बजे के करीब ट्रक को हटाने के विवाद पर पड़ोसी से विवाद हो गया। तीन ने ट्रक चालक को पीटकर जेब से पांच हजार रुपये निकाल लिए। ट्रक पर भी पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया।

 सोमवार की सुबह ट्रक चालक ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल आरपी पांडेय ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। आरोप सिद्ध होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें