उरई (जालौन)। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित मैकेेनिक नगर में एक खाली घर में चोर घुस गए। चोर अलमारी का ताला तोड़कर सोने की दो अंगूठी समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। मोहल्ला मैकेनिक नगर में कोेंच ब्लाक के नरी निवासी दीपेंद्र राजपूत पुत्र जगमोहन राजपूत दिवाली की शाम अपने घर में ताला डालकर गांव चले गए। दिवाली की रात घर सूना पाकर चोर मेन गेट का ताला तोड़कर घर में घुस गए और अंदर कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर दो सोने की अंगूठी समेत अन्य सामान ले उडे़। सुबह पासपड़ोस के लोगोें ने गृहस्वामी को इसकी जानकारी दी तो परिजन मौके पर पहुंचे। पीड़ित ने मामले की तहरीर दे दी है।