फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन जहरखुरान गिरफ्तार

Tue, 06 Jun 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
गिरोह का खुलासा करते एएसपी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कन्नौज। ट्रेन और बसों में यात्रियों को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन लुटेरों को स्वाट टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लुटेरों के पास से नशीला पदार्थ और लूटे गए रुपये भी मिले हैं।
विज्ञापन


सोमवार की शाम स्वाट टीम प्रभारी पप्पू सिंह ठैनुआ ने टीम के साथ ठठिया कस्बा स्थित इलाहाबाद बैंक के पास शक के आधार पर तीन लोगों को पकड़ा। पकड़े गए युवकों की पहचान दीपक, धीरू सविता और सहरुद्वीन निवासी नई बस्ती सराय गुजरमल कोतवाली छिबरामऊ की गई। तीनों के कब्जे से पुलिस ने 400 ग्राम नशीला पाउडर और 30 नशीले टेबलेट, लूटे गए 17 सौ रुपयों के अलावा ब्रजेश कुमार निवासी बैसापुर ताहपुर का आधार कार्ड बरामद किया।

मंगलवार को पुलिस कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी ने मामले का खुलासा किया। बताया कि पकड़े लुटेरे रोडवेज बसों और ट्रेनों में यात्रियों के रूप में सवार होकर यह अन्य यात्रियों को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटपाट करते हैं।
विज्ञापन


इन यात्रियों को बनाया था लूट का शिकार
15 मई को बैसापुर ताहपुर निवासी ब्रजेश कुमार दिल्ली से रोडवेज बस से घर आ रहा था। तभी इन लोगों ने लूट लिया था। इसके अलावा ठठिया थाना क्षेत्र के गांव धीरपुर निवासी रघुवीर को भी गिरोह ने उसी बस में नशीला पदार्थ खिलाकर 20 हजार रुपये लूट लिए थे। दोनों पीड़ितों ने जहरखुरानी गिरोह के इन लुटेरों को पहचान लिया था। पुलिस ने इनकी मदद से गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें