फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लोगों के खाते से 40 हजार निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़ (ब्यूरो)। महाराजगंज थाना क्षेत्र के रूपमनपुर गांव निवासी ओमप्रकाश यादव की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ओमप्रकाश ने पुलिस को बताया कि एक व्यक्ति द्वारा उसके मोबाइल पर फोन करके एटीएम कार्ड बंद होने की बात कहते हुए कार्ड पर लिखा 16 अंकों का नंबर मांगा गया। उसने वह नंबर उस व्यक्ति को बता दिया। उक्त व्यक्ति द्वारा उसके खाते से 19999 रुपये निकाल लिए गए। वहीं, नगर कोतवाली पुलिस ने सरायमंदराज गांव निवासिनी की विद्या देवी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। विद्या का आरोप है कि उसके खाते से अलग-अलग समय पर 20 हजार रुपये निकाले गए हैं। दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें