युवक का श्ाव देख्ाते पुलिस अाैर ग्रामीण्ा
- फोटो : अमर उजाला
सकरावा के पट्टी गांव के युवक का शव पानी भरे गड्ढे में पड़ा मिला। पास ही उसकी बाइक भी बरामद हुई है। युवक एक दिन पहले अपने दोस्त के साथ बजार गया था, तब से घर नहीं लौटा। मृतक के पिता ने उसके दोस्त के ही खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्राम पट्टी निवासी अनार सिंह का बेटा रामू (20) मंगलवार को मां कुसुमा देवी के सकरावा बाजार से बकरी बेचकर लौट रहा था, उसके पास आठ हजार रुपये थे। रास्ते में उसे उसका दोस्त स्वदेश पुत्र सुग्रीव मिल गया।
उसने उसे सकरावा तक जाने का बात कही। रामू ने अपनी मां को वहीं उतार दिया और उनसे घर जाने की बात कहकर दोस्त के साथ चला गया। देर रात तक न लौटने पर उसकी खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बुधवार की दोपहर करीब दो बजे सकरावा रोड पर खुशनूर के मुर्गीफार्म पर काम कर रहे मजदूरों की नजर सड़क पर पानी से भरे गड्ढे में पड़ी, जिसमें युवक पड़ा था और पास में बाइक खडी थी।
सूचना पर ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंची और गड्ढे में पड़े शव को बाहर निकलवाया। इस बीच जानकारी मिलते ही रामू के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। शव को देखकर उन्होंने उसकी शिनाख्त की। रामू के पिता अनार सिंह ने उसके दोस्त स्वदेश के खिलाफ थाने में तहरीर दी है कि वह उसके लड़के को बुलाकर ले गया और उसने उसे शराब पिलाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना के बाद से आरोपी दोस्त फरार हो गया है। पुलिस उसकी ताश में दबिश दे रही है।