फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानाध्यक्ष की जीप की टक्कर से दो छात्र घायल

Thu, 17 Mar 2016 12:04 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
बंबे में से महिला थानाध्यक्ष की जीप को बाहर निकालती पुलिस की क्रेन - फोटो : amar ujala beuro
विज्ञापन
 बीटीसी ट्रेनिंग के दौरान स्कूल अध्यापन के लिए ग्राम रतवा जा रहे दो बाइक सवार प्रशिक्षुओं को औरैया महिला थानाध्यक्ष की जीप ने टक्कर मार दी। हादसा बैसुंधरा-ककोर मार्ग स्थित पीपरपुर चौराहा के पास हुआ। दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया। हादसे के दौरान बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन


दिबियापुर नगर पंचायत के सभासद उदयवीर का पुत्र ललित कुमार निवासी संत रविदासनगर और कानपुर में दरोगा विजय सिंह का पुत्र रोहित कुमार निवासी खेरा दिबियापुर अजीतमल डायट से बीटीसी कर रहे हैं। ट्रेनिंग के दौरान अध्यापन के लिए दोनों बाइक से ग्राम रतवा प्राथमिक स्कूल जा रहे थे। पीपरपुर गांव के सामने ककोर की ओर से आ रही महिला थानाध्यक्ष की सरकारी जीप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

हादसे के बाद बेकाबू जीप बंबे में जा गिरी। उधर हेलमेट न पहने होने के कारण दोनों प्रशिक्षुओं को सिर में गंभीर चोटें आईं। ग्रामीणों ने दोनों घायलों को दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को कानपुर रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ सदर सुभाष अत्री मौके पर पहुंच गए। बवाल की आशंका में उन्होंने कई थानों की फोर्स बुला ली। मौके पर पहुंची महिला थानाध्यक्ष दीपा सिंह के अनुसार वह दिबियापुर में रहती हैं।
विज्ञापन


जीप उन्हें लेने के लिए दिबियापुर आ रही थी। इसी दौरान हादसा हो गया। जीप में केवल ड्राइवर और दूसरे विभाग एक अन्य कर्मचारी था। उन दोनों को कोई चोटें नहीं आईं हैं। इधर, कानपुर साथ मे गए नगर पंचायत के सभासद सुभाष यादव ने बताया कि ललित को लखनपुर ट्रामा सेंटर में एवं रोहित को रीजेंसी हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। ललित की हालत चिंताजनक है।

ब्रेकर बनवाए जाने की मांग
ग्राम पीपरपुर निवासी किसान यूनियन के नेता संत कुमार तिवारी समेत कई ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि गांव के बाहर बैसुंधरा ककोर मार्ग पर ब्रेकर बनवाए जाएं। ब्रेकर न होने के कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं।

नगर पंचायत बोर्ड की बैठक निरस्त
सभासद उदयवीर सिंह यादव के पुत्र के साथ सड़क दुर्घटना होने के कारण नगर पंचायत दिबियापुर बोर्ड की प्रस्तावित बैठक निरस्त कर दी गई। अधिशाषी अधिकारी महेश चंद्र उपाध्याय का कहना है कि अधिकतर सभासद, सभासद पुत्र के साथ हुई दुर्घटना के कारण व्यस्त थे। इसके चलते आज बोर्ड बैठक निरस्त कर दी गई। अगली बैठक की तिथि बाद में तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें