फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में घुसी कार, चचेरे भाइयों की मौत, दो घायल

Fri, 17 Feb 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
विज्ञापन
घटनास्थल पर पड़ी दुर्घटनाग्रस्त जाइलो कार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जीटी रोड पर एक ढाबा के निकट गुरुवार की देर रात कार खड़े ट्रक में जा घुसी। इससे कार में सवार दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक के परिजनों की तहरीर पर ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव दिलाबरपुर निवासी रविदीप तिवारी (36), विनीत तिवारी (25), रामसुमिरन (36), कार चालक फतेहपुर जनपद के थाना औंग गांव गुधरौली निवासी विवेक कुमार (23) के साथ कार से सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव मानीमऊ निवासी उमाशंकर शुक्ला की नातिन के शादी-समारोह में शामिल होेने गुरुवार की शाम गए थे। रात 11 बजे के सभी लौट रहे थे। जीटी रोड जलालपुर पनावारा के आगे कल्लू तिवारी होटल के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में उनकी कार घुस गई।

तेज आवाज होते ही आस-पास लोग पहुंच गए। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी अजयराज वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने लोगाें के सहयोग से गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इस दौरान रामसुमिरन की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य तीनों घायलों को रात 12 बजे के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 30 मिनट चले उपचार के बाद विनीत तिवारी ने भी दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन


सुबह मृतक रामसुमिरन के भाई सोनू की तहरीर पर सदर कोतवाली में ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। कहा गया कि ट्रक चालक ने तेजी व लापरवाही से ट्रक चलाकर कार को रौंद दिया। इससे विनीत व रामसुमिरन की मौत हो गई। जबकि विवेक व रविदीप घायल हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें