फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज में छुरे से गोद कर युवती का कत्ल

Fri, 11 Sep 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेम संबंध में बाधक युवती की छुरे से गोदकर हत्या कर दी गई। इस मामले में परिवार के ही युवक के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मौके पर छुरा व आरोपी की चप्पल बरामद की है। आरोपी फरार है।
विज्ञापन


मोहल्ला खेड़ा निवासी मुन्ने खां पीडब्ल्यूडी में बेलदार है। गुरुवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे मुन्ने खां की पत्नी नाजमा बेगम (36) रसोई में खाना पका रही थीं। इसी दौरान परिवार का युवक सद्दाम वहां आ धमका। उसने दरवाजे की कुंडी अंदर से बंद कर महिला पर छुरे से हमला बोल दिया।

मुन्ने खां ने बताया कि वह पास में ही भैंस को चारा डाल रहे थे। पत्नी की चीख सुनकर मौके पर पहुंचे। धक्का देने से दरवाजा खुल गया। अंदर सद्दाम उसकी पत्नी को जमीन पर गिराकर पेट पर छुरे से वार कर रहा था। इसी बीच बेटे अयूब, हारुन भी आ गए। यह देख आरोपी धमकी देते हुए भाग निकला।
विज्ञापन

 
पड़ोसियों की मदद से नजमा को लेकर तिर्वा मेडिकल कालेज भागे लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सूचना पाकर सीओ छिबरामऊ बीपी सिंह सोलंकी, सौरिख एसओ रजनेश चौहान, नादेमऊ इंचार्ज सीपी सोलंकी मौके पर पहुंचे। पुलिस की पूछताछ में मुन्ने खां ने बताया कि सद्दाम के परिवार की ही एक लड़की से प्रेम संबंध है।

उसकी पत्नी इसका विरोध करती थी। इसी रंजिश में उसने नजमा की हत्या कर दी। उधर, गांव में जमीन की रंजिश की भी चर्चा है। सीओ ने बताया कि मुन्ने खां की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें