फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई करने गए किसान को मारी गोली

Tue, 04 Apr 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
gunpoint - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
सिंचाई करने गए किसान को गांव के चार लोगों ने घेरकर मारपीट के बाद गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल की तहरीर पर पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है।
विज्ञापन


रविवार की रात को गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव तेरारागी सरैया निवासी किसान शिवकांत खेत में सिंचाई करने गया था। आरोप है कि गांव के रावेंद्र, दयानंद व ज्ञानू और श्यामू से पहले सिंचाई करने के मामले में विवाद हो गया और इन लोगों ने पिटाई करने के बाद गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनते ही मौके पर आसपास के खेतों में सिंचाई कर अन्य किसान पहुंच गए। जिन्हें देखकर हमलावर फरार हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने घायल की तहरीर पर चारों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें