फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से मासूम की मौत

Fri, 17 Jun 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
विज्ञापन
दुर्घटना में सिर कटकर सड़क पर लुढ़कने लगा।
विज्ञापन
कस्बे के मुख्य मार्ग पर एक वाहन की टक्कर से चार वर्षीय बालक घायल हो गया। उपचार के लिए कानपुर ले जाते समय उसकी मौत हो गई। देर रात तहरीर नहीं दी गई है। गुरुवार को रामनगर थाना बिठूर, जनपद कानपुर नगर निवासी अरुण तिवारी अपने चार वर्षीय पुत्र सिद्ध व पत्नी के साथ ठठिया कस्बे में साढ़ू सुशील कुमार के घर एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। सिद्ध घर के बाहर सड़क पर अन्य बच्चों के साथ चला गया।
विज्ञापन


इसी बीच तेज रफ्तार एक वाहन की चपेट में आकर वह घायल हो गया। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। इस पर परिजन उसे कानपुर ला रहे थे, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। एकलौते पुत्र की मौत होने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें