फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच पर अपहरण व गैंगरेप की रिपोर्ट

Wed, 09 Nov 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
पु‌ल‌िस
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कालेज के पास बोलेरो सवार कुछ लोगों ने करीब डेढ़ माह पहले दवा लेने आई सास, बहू का अपहरण कर लिया। तमंचे के बल पर बहू के साथ गैंगरेप किया। पुलिस के रिपोर्ट न दर्ज करने पर पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ अपहरण व गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


ठठिया थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने पांच लोगों के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। हवाला दिया है कि 17 नवंबर की दोपहर वह अपनी सास के साथ राजकीय मेडिकल कालेज दवा लेने आई थी। दवा लेने के बाद जब दोनों गेट से बाहर निकले तो उनको गांव का ही एक युवक अपनी बोलेरो लेकर खड़ा दिखाई दिया।

उसने गांव चलने की बात कहकर उन दोनों को अपनी कार में बैठा लिया। कुछ देर बाद चार अन्य लोग भी बोलेरो में बैठ गए, जिनमें एक महिला भी थी। कुछ दूर चलने के बाद चालक ने गाड़ी रोक दी। सास की कनपटी पर तमंचा लगाकर बहू के साथ गैंगरेप किया। शिकायत पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस से शिकायत की गई, पर उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें