फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूस बंगले में आग, सात मवेशी जले

Sun, 05 Jun 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
विज्ञापन
आग के बाद राख के ढेर में बदल गया फूस बंगला। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
क्षेत्र के शरीफपुर गांव में दोपहर एक बजे अचानक लगी आग से फूस बंगला जलकर राख हो गया। बंगले में बंधे सात मवेशी भी आग में जल गए, जिनमें से तीन की मौत हो गई। आग बुझाने में दो भाई भी झुलस गए। शरीफपुर निवासी गोविंद सिंह पुत्र किशनपाल के फूस बंगला में शनिवार की दोपहर करीब एक बजे अचानक आग लग गई। जिस समय आग लगी उस समय बंगले में गाय और भैंस समेत कुल सात मवेशी बंधे थे। आग की लपटें उठती देख ग्रामीण उस ओर दौड़ पड़े।
विज्ञापन


किसी तरह आग बुझाने का प्रयास किया गया। जब तक आग बुझाई जाती तब तक फूस बंगले में रखा  गृहस्थी का सभी सामान, चारा काटने की मशीन जल गई। बंगले में बंधे सात मवेशी भी आग की चपेट में आ गए। आग बुझाने का प्रयास में गोविंद के भाई शीटू और सर्वेंद्र भी झुलस गए। जब तक आग बुझती तब तक अहिबरन पुत्र कल्यान सिंह के भूसे के कूप को भी चपेट में ले लिया। आग की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी संतोष बाजपेई मौके पर पहुंचे।

ग्राम प्रधान रामपाल सिंह ने क्षेत्रीय लेखपाल रामेंद्र सिंह को सूचना दी। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे लेखपाल ने आग से हुई क्षति का जायजा लिया। आग में एक गाय समेत तीन मवेशियों की मौत हो गई, जबकि अन्य मवेशी गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना पर पहुंचे सौरिख के पशु चिकित्साधिकारी डा. अशोक कुमार पटेल ने घायल मवेशियों का उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें