फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल से नवजात चोरी

Sun, 05 Jun 2016 12:35 AM IST
देविररिया, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नवजात की चोरी के बाद जांच करती पु‌‌िलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
। जिला महिला अस्पताल के जनरल वार्ड से नवजात चोरी हो गया है। जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और पुलिस के लोग हरकत में आए।
विज्ञापन

सीएमओ और एसपी ने महिला अस्पताल पहुंचकर पीड़ित से पूछताछ की। हालांकि, बच्चे के बारे में पता नहीं चल सका है। लोगों का कहना है कि जिला महिला अस्पताल में दलालों का रैकेट सक्रिय है, इसमें किसी रैकेट का हाथ हो सकता है। 

सदर कोतवाली के अगस्तपार गांव के सतीश गौतम की पत्नी गिरिजा देवी को शुक्रवार को सामान्य प्रसव से बेटा पैदा हुआ।
उसे जिला महिला अस्पताल के जनरल वार्ड में भर्ती कराया गया था। शनिवार की दोपहर में वह अपने पति से टीका लगवाने की बात कह रही थी। उसी समय एक महिला ने बच्चे को टीका लगवाने के बहाने मांगा। महिला के परिवार के लोग महिला के पीछे-पीछे गए। महिला चकमा देकर बच्चे को लेकर भाग गई।
विज्ञापन

परिवार के लोग उसे ढ़ूूंढने लगे।
बच्चे के चोरी चले जाने की घटना से सनसनी फैल गई।महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. माला सिन्हा और अन्य लोगों ने जाकर जानकारी ली। किसी ने बच्चा चोरी होने की सूचना एसपी को दे दी। पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी, सीएमओ डॉ. डीके सिंह के साथ जिला महिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने महिला से पूछताछ की। कुछ लोगों ने बताया कि बगल के बेड पर लार के रोपन छपरा की महिला के परिवार के लोग लेकर गए हैं। पुलिस उसके घर पहुंची थी, लेकिन जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें