फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के साथ दुष्कर्म, युवक पर रिपोर्ट

Fri, 17 Jun 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
विज्ञापन
रेप, सेक्स क्राइम - फोटो : demo pics
विज्ञापन
कस्बे की एक 14 वर्षीय किशोरी के  साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। किसी प्रकार उसके चंगुल से छूटी किशोरी ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। किशोरी के पिता ने कोतवाली पहुंचकर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कस्बे से सटे हुए लगे एक गांव के निवासी ने बताया कि उसका खेत में ही घर बना हुआ है। बीते गुरुवार रात उसकी 14 वर्षीय पुत्री शौच के लिए घर के पास में ही गई थी। इसी दौरान घर के सामने रहने वाले एक युवक ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन


इसके बाद उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद किसी तरह युवक के चंगुल से छूट के आई युवती ने आपबीती परिजनों को बताई। किशोरी के पिता ने कोतवाली में आकर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाली एसएसआई रमेशचंद्र पांडेय ने बताया कि दी गई तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही पीड़िता को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें