फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुत्र ने पिता को गोलियों से भूना, मौत

Thu, 12 Feb 2015 12:05 AM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के ग्राम मिश्राबाद में संपत्ति के लालच में एक पुत्र ने पिता की गोली मार कर हत्या कर दी। वृद्ध की मौत हो जाने पर उसके भतीजे ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


ग्राम मिश्राबाद में मंगलवार देर रात अचानक फायरिंग की आवाज सुनाई दी। एक घर में चीखपुकार सुन लोगों की भीड़ जुट गई। गांव के मथुराप्रसाद (70) को उनके पुत्र जबर सिंह ने अपने साथी महताब सिंह के साथ गोलियों से भून दिया। उनके शरीर में दो गोली लगी थी। खून से लथपथ वह घर के आंगन में पड़े थे।

जब तक उन्हें उपचार के लिए कहीं ले जाने की व्यवस्था की जाती तब तक उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घटना के संबंध में मृतक के भतीजे नजर सिंह पुत्र जयराम सिंह ने पुत्र जबर सिंह और उसके साथी महताब सिंह पुत्र नाथूराम के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मृतक अपने पुत्र जबर सिंह के पास न रहकर अपने भतीजे नजर सिंह के घर कई वर्षों से रह रहे थे। वह अपनी संपत्ति पुत्र को न देकर अपने भतीजे के नाम करने वाले थे जब इसकी भनक उसके पुत्र को लगी तब उसने उन्हें मौत के घाट उतार दिया।

पहले भी किया था हत्या का प्रयास
मथुराप्रसाद की हत्या का इससे पूर्व भी प्रयास हो चुका था। तब उसके पुत्र ने गांव के ही शातिर किस्म के महताब सिंह को अपने पिता की हत्या के लिए सुपारी दी थी। महताब ने 30 दिसंबर को उन पर जान लेवा हमला किया था जब वह बैंक से रुपये निकालकर गांव जा रहे थे। मथुराप्रसाद की पत्नी चमेली देवी काफी वर्ष पहले छोड़कर चली गई थी। उनके एक मात्र पुत्र जबर सिंह भी उससे दूर रहता था। इसके बाद मथुराप्रसाद अपने भतीजे नजर सिंह के घर रहने लगे। वह अपनी संपत्ति भी भतीजे के नाम करना चाहते थे।

हर्ष फायरिंग ने ली अधेड़ की जान
छिबरामऊ (कन्नौज)। नगर के मोहल्ला ऊंचा बिरतिया में हो रही हर्ष फायरिंग में एक अधेड़ की गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। मोहल्ला ऊंचा नईबस्ती निवासी मुस्ताक अली अपने रिश्तेदार नबाब अली के घर मोहल्ला ऊंचा बिरतिया गए हुए थे। वहां नबाब अली के पुत्र अयाज अली का हकीका कार्यक्रम चल रहा था।

चारो तरफ खुशियों का माहौल था। इस बीच किसी ने हर्ष फायरिंग कर दी। जिससे मुस्ताक अली के सिर में गोली जा धसी। वह खून से लथपथ वहीं गिर पड़े। घटना होते ही घर में कोहराम मच गया। खुशियां काफूर हो गई। लोग घायल को उपचार के लिए नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां डाक्टरों ने उन्हेेें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें