फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

Thu, 12 Feb 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री भोला आनंदेश्वर मंदिर कमेटी के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह स्वर्णकार धर्मशाला में आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य चुनाव अधिकारी ने अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, आडीटर, उपमंत्री, उपाध्यक्ष सहित 23 सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि केसी स्वर्णकार सेवानिवृत्त सीडीओ, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष रामाधार सिंह, पूर्व विधायक डॉ. अम्बेश कुमारी, नगर पालिका अध्यक्ष काशी प्रसाद गुप्ता, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष सत्यपाल यादव ने भगवान शंकर के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

मुख्य चुनाव अधिकारी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता लक्ष्मी प्रसाद स्वर्णकार ने मंदिर कमेटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बृजभूषण सोनी दाऊ, महामंत्री बाल स्वरूप सोनी, आडीटर विजय कुमार सोनी, उपाध्यक्ष लखन लाल सोनी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष आकाश सोनी, रामबाबू सोनी, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार सोनी, उपमंत्री मुकेश कुमार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। रमेश चंद्र सोनी रम्मू, सत्येंद्र कुमार, धर्मवीर, जानकी, खुशीराम, प्रवीण कुमार, दीपू, सुरेश कुमार, विनोद कुमार, उमांशकर, सुंदरम, मनोज, बृजकिशोर, सुधीर, पीयूष, कृष्ण कुमार, पंकज, शिवशरण, रमेश, संतोष, अरविंद, देवनारायण और कामता प्रसाद को सदस्य पद की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों से कमेटी को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। संचालन पूर्व सभासद महेश चंद्र सोनी और मइयादीन सोनी ने किया। इस मौके सभासद मनीष सोनी उर्फ गुडडू, राकेश जड़िया आदि लोग रहे। अध्यक्षता प्यारेलाल सोनी ने की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें