फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में पेड़ से लटका मिला दामाद का शव

Fri, 17 Jun 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
विज्ञापन
आत्महत्या - फोटो : Bureau
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के गांव त्योर में दूसरी शादी के लिए आए दामाद का शव गांव के बाहर बेर के पेड़ से लटका मिला। मृतक के पिता ने ससुरालीजनों पर नगदी व जेवर हड़पने की बात कह जहरीला पदार्थ देकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। वहीं ससुरालीजनों ने युवक  के आत्महत्या किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन


पुलिस ने पैनल के माध्यम से शव का पोस्टमार्टम कराया है। मैनपुरी के थाना बेवर के केहरी नगला निवासी मृतक के पिता छोटेलाल ने बताया कि उसका पुत्र चंदन (28) की शादी 2009 में त्योर निवासी रामदत्त उर्फ नरसी की बेटी धर्मवती से हुई थी। इसके कुछ दिन बाद धर्मवती बीमार पड़ गई और छह माह पहले बीमारी के चलते इलाज के दौरान सैफई में मौत हो गई थी। उसकी एक  तीन साल की बेटी ननिहाल में रह रही थी।

एक माह पूर्व चंदन घर से बंटवारा कर भैंस आदि बेचकर 90  हजार रुपये नगद व लाखों रुपये के जेवरात लेकर दूसरी शादी करने ससुराल आया था। पिता छोटेलाल का आरोप है कि ससुरालीजनों ने नगदी व जेवर हड़पने की नीयत से गुरुवार शाम जहर देकर उसकी हत्या कर दी और आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को बेरी के पेड़ से लटका दिया। छोटेलाल ने रामदत्त उर्फ नरसी, लड़के व साले के खिलाफ तहरीर देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।
विज्ञापन


वहीं मृतक के ससुर रामदत्त पुत्र सीताराम ने बताया कि पांच दिन पहले उसका दामाद चंदन घर आया था। गुरुवार को तालग्राम से शराब पीकर आने पर उससे कुछ कहासुनी हो गई थी। दूसरी शादी के लिए पूरी तैयारी थी। लेकिन उन्हें सुबह चंदन का शव फांसी पर लटका होने की जानकारी मिली है। 

दरोगा मदन गोपाल व जगदीश चंद्र ने शव को कब्जे में कर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तालग्राम थानाध्यक्ष मोहम्मद अनवर अहमद ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजनों की आशंका को देखते हुए पैनल के माध्यम से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें