फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्य पत्नी की मौत से दुखी स्कूल प्रबंधक ने खुद को गोली से उड़ाया

Sun, 15 May 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
विज्ञापन
बंदूक
विज्ञापन
कस्बे के कैप्टन वीपीएस स्कूल की तीसरी मंजिल से फिसल गई गिरी इंटरमीडिएट की छात्रा को बचाने के चक्कर में प्रधानाचार्या की मौत हो गई। इससे क्षुब्ध प्रधानाचार्य के पति और स्कूल के प्रबंधक ने खुद को अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार ली। मेडिकल कालेज के इमरजेंसी वार्ड की गैलरी में गोली चलने से कालेज में अफरा- तफरी मच गई। प्रबंधक के परिजन उसे कानपुर ले जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई। उधर, छात्रा को गंभीरावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


तिर्वा से करीब एक किलोमीटर दूर टूसावरी गांव में कैप्टन वीपीएस स्कूल नाम से अंग्रेजी माध्यम का आवासीय विद्यालय है। इस विद्यालय के प्रबंधक फर्रुखाबाद फतेहगढ़ निवासी सतेंद्र सिंह राठौर व प्रधानाचार्या उनकी पत्नी रश्मि राठौर थी। शनिवार दोपहर करीब एक बजे इंटरमीडिएट की छात्रा तिर्वा निवासी आकांक्षा राजपूत किसी काम से स्कूल की तीसरी मंजिल पर गई थी। क्लास में न मिलने पर प्रधानाचार्या रश्मि राठौर उसे खोजते ही स्कूल की तीसरी मंजिल पर पहुंची।

इस दौरान आकांक्षा ने भागने का प्रयास किया और उसका पैर फिसल लिया। छात्रा को बचाने के चक्कर में प्रधानाचार्य भी नीचे गिर पड़ी। आनन-फानन में प्रबंधक सतेंद्र सिंह राठौर ने दोनों को अपनी निजी कार से मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने रश्मि राठौर (35) को मृत घोषित कर दिया। पत्नी की मौत की सूचना मिलते ही सतेंद्र राठौर (38) इमरजेंसी वार्ड की गैलरी में आए और अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। इससे मेडिकल कालेज में अफरा- तफरी मच गई। स्थित गंभीर होने पर सत्येंद्र को कानपुर रेफर कर दिया गया। परिजन उसे कानपुर ले जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें