फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत में भ्रष्टाचार से गुस्सा

Sun, 15 May 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अपना दल के कार्यकर्ताओ ने नगर पंचायत कार्यालय पर प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बभनान। नगर पंचायत की विभिन्न समस्याओं को लेकर शनिवार को अपना दल के जिलाध्यक्ष और जिलापंचायत सदस्य रामसिंह पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर नगर पंचायत कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष रामसिंह पेटल ने कहा कि नगर पंचायत में भ्रष्टाचार व्याप्त है। इस कारण अपना दल कार्यकर्ताओं को आंदोलन करना पड़ रहा है। यदि समय रहते सुधार नहीं किया गया तो पार्टी व्यापक आंदोलन करेगी। 
विज्ञापन


कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून लागू होने के बाद भी वार्डों में पात्र लोगों को प्रशासन और कोटेदार की मिली भगत से योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। अपना दल कप्तानगंज विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष राजमणि पटेल ने कहा कि नगर पंचायत के लगभग सभी वार्डो में कोटेदारों की मनमानी के चलते लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। यही कारण है कि भ्रष्टाचार के बोलबाला में गरीब लोगों को आज भी विधवा, विकलांग, वृद्धा, पेंशन योजना का लाभ नही मिल पा रहा है।

महिलामंच की नगर अध्यक्ष अनीता मौर्य ने कहा कि यदि विभिन्न मांगो पर शासन प्रशासन ध्यान नही दिया तो अपना दल आंदोलन करेगा। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने हर्रैया तिराहे से सब्जीमंडी, चौक होकर नारेबाजी करते हुए नगर पंचायत कार्यालय पहुंच कर प्रदर्शन किए और कार्यालय लिपिक पवन राय  के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेंजा। इस मौके पर उमांकात चौधरी, संतरामपटेल, रामबहाल चौधरी, रामजियावन, राकेश, शंभू शर्मा, धमेन्द्र पाठक, गीता, अशोक वर्मा, पुष्पा, सुमनमौर्य, बसंता देवी, राममिलन, झिनकान, सुरसता, हरीराम, सहित तमाम लोगा    मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें