फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोलर से कुचलकर छात्र की मौत

Sat, 31 Dec 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
विज्ञापन
एक्सप्रेस वे का रोड रोलर जिससे हुई दुर्घटना। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर रतापुरवा गांव के पास कट के सामने एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड का निर्माण कर रहे रोलर ने कोचिंग पढ़ने जा रहे एक छात्र को कुचल दिया। छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक रोलर छोड़कर भाग निकला। आक्रोशित ग्रामीणों ने तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर जाम लगा दिया। कई थानों की पुलिस व एसडीएम सदर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझाकर मार्ग खुलवाया। तिर्वा कोतवाली के रतापुरवा गांव निवासी आकाश (15) पुत्र राम दशरथ राजपूत तिर्वा के महेंद्र निगम इंटर कालेज में कक्षा 9 का छात्र था।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह वह साइकिल से फगुहा भट्टा कोचिंग पढ़ने के लिए जा रहा था। एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड पर सड़क की कुटाई कर रहे रोलर ने उसे कुचल दिया। आकाश की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रोलर चालक कान में हेडफोन लगाकर गाने सुन रहा था। हादसे के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे, इससे पहले चालक रोडर छोड़कर फरार हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर पटिया व पत्थर डालकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने रोलर में आग लगाने का प्रयास किया।

आक्रोशित ग्रामीण एक्सप्रेस वे के  ठेकेदार से 20 लाख रुपये आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग कर रहे थे। सूचना पर तिर्वा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीणों का गुस्सा देख पुलिस शांत हो गई। सूचना पर कन्नौज, तिर्वा, ठठिया सहित कई थाना कोतवाली प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उधर उपजिलाधिकारी सदर अरुण कुमार सिंह व सीओ तिर्वा अंबरीष सिंह भदौरिया, भाजपा के पूर्व विधायक कलियान सिंह दोहरे मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों को समझा कर जाम खुलवाया। करीब एक घंटे तक मुख्य मार्ग बाधित रहा। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। उधर,  पुलिस ने शव उठाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक आकाश के पिता दिल्ली से नहीं आ जाते तब तक शव नहीं उठने दिया जाएगा। बाद में शाम 4 बजे के करीब अधिकारियों के समझाने और आर्थिक सहायता का आश्वासन देने पर शव को उठने दिया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें