फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदगी ने छीन ली सुधबुध

Tue, 13 Sep 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
विज्ञापन
Rape - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
हैवानों की हैवानियत से 20 वर्षीय युवती मानसिक रूप से कमजोर हो गई है। वह कभी पटना तो कभी कानपुर और इलाहाबाद का पता बता रही है। घर परिवार में पिता व भाई होने की बात कह अचानक रो पड़ती है। यह मामला मकरंदनगर क्षेत्र में आशा ज्योति केंद्र का है। रविवार रात आशा ज्योति केंद्र की टीम ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां से उसे कानपुर के प्रगति सेवा संस्थान में भेज दिया गया है। विदित हो कि एक 20 वर्षीय मानसिक रूप से कमजोर युवती पिछले कई दिनों से शहर में घूम रही थी।
विज्ञापन


शहर के कुछ सभ्रांत लोगों ने मामले की सूचना आशा ज्योति केंद्र को दी। इस पर उसे आशा केंद्र लाया गया। जहां वह अपना पता तक नहीं बता सकी। मेडिकल चेकअप के लिए आशा ज्योति केंद्र की काउंसलर नेहा धूरिया, सामाजिक कार्यकर्ता देवांश प्रिया, रूबी पाल, किरण सागर ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार को युवती का मेडिकल हुआ तो चौंकने वाला खुलासा हुआ है। आशा ज्योति केंद्र की टीम के मुताबिक युवती के साथ कई बार दुराचार होने की आशंका डाक्टरों ने जताई है।

इसके अलावा इस दौरान उसकी एक बार डिलेवरी भी हो चुकी है। टीम ने कहा कि कन्नौज में पीड़ित युवती के लिए सुविधा न होने के कारण उसको प्रगति सेवा संस्थान में भर्ती कराए जाने के निर्देश दिए गए है। हालांकि जिला अस्पताल में युवती से बार-बार पूछे जाने पर फूट-फूटकर रो पड़ी और कोई चार लोगों के लाने की ओर इशारा कर रही थी। उधर आशा ज्योति केंद्र में तैनात महिला एससीपी व कांस्टेबिल का दूसरे दिन तक गायब ही रही।
विज्ञापन


इधर, प्रभारी जिला सेवा योजन अधिकारी उदयवीर सिंह का कहना है कि युवती को मेडिकल चेकअप कराकर नारी निकेतन कानपुर भेजा गया है। उसकी आईडी ट्रेस कराने का प्रयास जारी है। आशा ज्योति केंद्र में चिकित्सकों व अन्य सदस्यों की टीम गठित है। मेडिकल रिपोर्ट को पूरी गहनता के साथ जांच-पड़ताल के बाद कुछ कहा जा सकता है कि उसे सरकार की ओर से सुविधाएं मुहैया कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें