फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापा मारकर पकड़ी शराब भट्ठी

Sun, 05 Feb 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
शराब भट्ठी व उपकरण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
छिबरामऊ।  विधानसभा चुनाव के लिए बड़े पैमाने पर तैयार की जा रही कच्ची शराब की सूचना पर पुलिस ने कई स्थानों पर छापा मार कार्रवाई की। पुलिस को शराब भट्ठी व उपकरण मिले, तो तीन कारोबारियों को गिरफ्तार भी किया है।रविवार को मंडी चौकी इंचार्ज फौरन सिंह यादव की अगुवाई में पुलिस टीम ने ग्राम ककरैया की नट बस्ती में छापा मारा। यहां पुलिस को भारी मात्रा में शराब बनती हुई मिली।
विज्ञापन


पुलिस के आने की भनक लगते ही कारोबारी तो भाग निकले, फिर भी पुलिस ने यहां दो लोगों को पकड़ लिया। इनके पास से भारी मात्रा में कच्ची शराब और बनाने के उपकरण भी मिले हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सैकड़ों लीटर लहन नालियों में बहाकर नष्ट कर दिया। सिकंदरपुर चौकी इंचार्ज दीपक कुमार ने क्षेत्र के ग्राम अल्हा में छापा मारा। पुलिस को सूचना थी कि ग्राम अल्हा में कई लोग अवैध शराब का कारोबार करते हैं। चौकी इंचार्ज ने खेतों में शराब उतार रहे राम सिंह पुत्र रामचंद्र को कच्ची शराब के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने अवैध कारोबारियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक राजबहादुर सिंह ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें