फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में पुजारी की मौत

Fri, 26 Dec 2014 11:56 PM IST
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव चौकी मुस्तफाबाद में संदिग्ध हालात में मंदिर के पुजारी की मौत हो गई। सूचना पाकर सदर कोतवाल व मकरंदनगर चौकी प्रभारी पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव चौकी मुस्तफाबाद में अपराजक ताल पर स्थित ब्रहमदेव मंदिर पर रामभरोसे काफी सालों से मंदिर की देखभाल व पूजा-अर्चना करते थे। वह मंदिर में ही अपना निवास भी बनाए थे। शुक्रवार सुबह देर तक जब पुजारी अपने कमरे से नहीं निकले तो लोगों को शंका हुई।

जब लोग उनके कमरे पर पहुंचे तो वहां पर कोई नहीं था। बाबा की खोजबीन की गई तो पास ही स्थित एक बाग में उनका शव मिला। लोगों ने मामले की सूचना तत्काल मकरंदनगर पुलिस चौकी को दी। मकंरनगर चौकी प्रभारी रजनीश कुमार ने पहुंचकर शव को देखा तो शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं मिले।
विज्ञापन


सदर कोतवाली प्रभारी भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने छानबीन की। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। कुछ लोगों का कहना था कि अधिक सर्दी के चलते बाबा की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें