फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी की तलाश में गोवा जाएगी पुलिस

Tue, 01 Aug 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के ग्राम पंथरा में डेढ़ बीघा जमीन के लिए कुल्हाड़ी से पिता को मौत के घाट उतारने वाले बेटे की तलाश में पुलिस गोवा जाएगी। माना जा रहा है कि इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा गोवा भाग गया है। वह वहां पहले भी शटरिंग का काम करता रहा है। इसके अलावा पुलिस ने आसपास की सभी रिश्तेदारियों में दबिश दी, लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका।
विज्ञापन
मंगलवार को ग्राम पंथरा निवासी प्रदीप कुमार ने अपने भाई सुरेशचंद्र कठेरिया की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। प्रदीप के मुताबिक सुरेश के बेटे सुनील ने जमीन के लिए कुल्हाड़ी से अपने पिता की निर्मम से हत्या कर दी। उसने बताया कि सुनील गोवा में रहकर शटरिंग का काम करता था, जबकि उसके भाई सुरेश, उपदेश के बच्चों के साथ गांव में रहता था और खेती के पैसे भी उपदेश के ही घर देता था। इससे नाराज सुनील ने इस वारदात को अंजाम दिया। ज्ञात हो कि सोमवार देर रात अपर पुलिस अधीक्षक केशवचंद्र गोस्वामी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने हत्यारोपी की तलाश के लिए पुलिस की दो टीमों का गठन किया। रात में ही पुलिस ने सुनील की ससुराल सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम कुठिला में दबिश दी, लेकिन वह वहां नहीं मिला।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि रिश्तेदारियों सहित सभी संभावित स्थानों पर सुनील की तलाश की जा रही है। हो सकता है कि वह गोवा भाग गया हो, इसलिए पुलिस की एक टीम गोवा भी जाएगी। अभी हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद नहीं हुई है, उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें