फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में पथराव, सात घायल

Fri, 12 May 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
घटना के बाद पुलिस हिरासत में महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ग्राम खांड़े बेवर में बच्चों के विवाद के बाद बड़े भी भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे व ईंट पत्थर चल गए। इससे सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 14 महिलाओं व चार पुरुषों को हिरासत में लिया है। सभी महिलाओं का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
ग्राम खांडे़ बेवर निवासी पूजा गिहार के बच्चों का गिरेंद्र गिहार के बच्चों से गुरुवार की सुबह विवाद हो गया। वीरेंद्र, बक्शराम, कालिया और ललुआ ने पूजा और उसके भाई राजन को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल पूजा ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। डाक्टरी परीक्षण के बाद घर पहुंची पूजा से आरोपी पक्ष के लोग उलझ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग एकत्र हो गए। दोनों पक्षों में मारपीट के बाद पथराव हो गया। जिससे राजेंद्र गिहार, राखी, मंगनी, कामिनी और मनोज घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने भी दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे पर मारपीट कर अभद्रता करने का आरोप लगा रहे थे। विवाद बढ़ता देख पुलिस ने कोतवाली पहुंची 14 महिलाओं को हिरासत में लेकर उनका शांतिभंग में चालान कर दिया है। जबकि घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें