फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में मिला लापता व्यापारी

Tue, 03 May 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
विज्ञापन
व्यापारी से पूछताछ करते कोतवाल आमोद कुमार तिवारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चार दिन से लापता व्यापारी को सोमवार को पुलिस ने बनारस से खोज लिया। बताया जा रहा है कि व्यापार में 85 लाख के घाटे से आहत व्यापारी लापता हो गया था। नगर के मोहल्ला तिवारियान निवासी अनिल तिवारी का बेटा श्याम तिवारी (24) 29 अप्रैल की सुबह पांच बजे घर से टहलने के लिए निकला था। उसके बाद से वह लापता हो गया था।
विज्ञापन


उसके बड़े भाई गोपाल तिवारी ने मामले की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए व्यापारी की तलाश में जिले की स्वाट टीम और सर्विलांस टीम को विशेष रूप से लगाया गया था। सर्विलांस के जरिए पुलिस लापता व्यापारी तक पहुंच गई और फिर रविवार देर शाम स्वाट टीम प्रभारी दिनेश यादव, दारोगा तारिक खान और कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक नवीन कुमार सिंह की टीम ने श्याम तिवारी को बनारस से खोज लिया। 

कोतवाल आमोद कुमार सिंह ने बताया कि लापता व्यापारी श्यामजी तिवारी को गोपीगंज भदोई से रोडवेज की बस से बनारस से इलाहाबाद जाते समय खोजा गया है। पूछताछ में व्यापारी ने बताया कि उसे व्यापार में लगभग 85 लाख रुपये का घाटा हुआ है। इस कारण वह कुंठाग्रस्त होकर घर से बिना किसी को कुछ बताए निकल गया था। पुलिस ने उसका डाक्टरी परीक्षण कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। श्याम तिवारी की सकुशल वापसी हो जाने पर परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें