फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से गिरी महिला को लोडर ने कुचला, मौत

Fri, 12 Aug 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तालग्राम रोड पर ग्राम बहवलपुर के पास स्थित स्लम आवास कालोनी के सामने तेज रफ्तार बाइक और मोपेड की भिड़ंत हो गई। हादसे में सड़क पर गिरी महिला को सामने से आया लोडर कुचलता हुआ निकल गया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने लोडर पकड़ लिया। लेकिन चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतका के बेटे ने लोडर चालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


ग्राम बढ़ैपुर निवासी बृजेश पुत्र रंजीत सिंह गुरुवार को अपनी मां रामादेवी और मौसी उर्मिला (48) पत्नी वेद प्रकाश के साथ बाइक से दवा लेने तिर्वा जा रहा था। जब वह तालग्राम रोड पर ग्राम बहवलपुर के पास स्थित स्लम आवास कालोनी के सामने पहुंचा तभी अचानक उसकी बाइक मोपेड से टकरा गई। टक्कर लगते ही बाइक पर बैठी उर्मिला उछल कर सड़क पर जा गिरी। इस बीच सामने से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने उसे कुचल दिया।

हादसे में अन्य बाइक सवार सहित मोपेड चालक सुशील कुमार सक्सेना पुत्र मुंशीलाल निवासी बहवलपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोडर को पकड़ लिया, जबकि चालक फरार हो गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी पर पहुंचे परिजन घायलों को उपचार के लिए ग्राम दिलू नगला स्थित सौ शैय्या अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


वहां प्राथमिक उपचार के बाद सुशील और रामादेवी की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतका के बेटे अमित कुमार पुत्र वेदप्रकाश ने लोडर चालक अरविंद कुमार पुत्र अरुण कुमार निवासी बमरौली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें