फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला

Thu, 12 May 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के जलालाबाद कस्बे में मंगलवार की रात हुई युवक की हत्या के मामले की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और शव को पास के मक्के के खेत में डाल दिया। एसपी ने पुलिस कार्यालय में आरोपियों की गिरफ्तारी होने के बाद घटना का खुलासा किया। पुलिस टीम को पांच हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की। बुधवार सुबह जलालाबाद कस्बे में एक मक्का के खेत में बृजेश उर्फ भूरा पाठक का शव मिला था।
विज्ञापन


मामले में परिवार के ही आलोक उर्फ बुंदेला, पुनीत कुमार व नारायण पाठक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। एसपी दिनेश कुमार पी ने आरोपियों तक पहुंचने के लिए फिल्ड यूनिट, डाग स्क्वाड व उच्च अधिकारियों को लगाया गया था। जांच के दौरान पाया गया कि उक्त तीनों मामले में संलिप्त नहीं हैं। मृतक की पत्नी रंजना पाठक के मोबाइल की काल डिटेल निकाली गई तो पाया गया उसकी अधिकतर बात जलालाबाद निवासी नमन द्विवेदी पुत्र अरुण कुमार द्विवेदी से हुई।

जब उसकी तलाश की गई तो वह गायब मिला। बाद में पुलिस ने मृतक की पत्नी रंजना पाठक व नमन द्विवेदी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों ने बृजेश की हत्या किए जाने की बात स्वीकारी। एसपी ने बताया कि 10 मई की शाम नमन, बृजेश के घर में रात 8 बजे आया था। कुछ ही देर बाद बृजेश अपने घर पहुंच गया। नमन को घर में बैठा देख बृजेश उसे मारने दौड़ा। तभी दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


रात 12 से 1 बजे के बीच शव को ले जाकर गांव के बाहर फेंक दिया था। रात 2 बजे के करीब नमन झोला लेकर घर से जा रहा था। उसी समय पड़ोसियों ने उसे देख  लिया और बदमाश कहकर शोर मचा दिया। लेकिन नमन भाग निक ला। एसपी ने बताया कि नमन के रंजना से प्रेम संबंध थे। इसको लेकर बृजेश पत्नी से नाराज रहता था। रास्ते से बृजेश को हटाने के लिए दोनों ने पहले तो पिटाई की।

इसके बाद मुंह दबाकर हत्या कर दी। 24 घंटे के अंदर मामले का खुलासा करने वाले गुरसहायगंज कोतवाल अशोकधर पांडेय, कांस्टेबल अतुल कुमार, प्रदीप कुमार, दुर्गेश कुमार, अवधेश कुमार, कौशल किशोर, आकाश कुमार, महिला कांस्टेबल किरन देवी को पुरस्कार देने की घोषणा की।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें