फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो में बैठी युवती के पर्स से लाखों की ज्वैलरी पार

Tue, 28 Nov 2017 12:21 AM IST
kannauj
विज्ञापन
विज्ञापन
 तालग्राम।
विज्ञापन

भतीजी की शादी से टेंपो में सवार होकर घर लौटते समय युवती की पर्स से चोरों ने पांच लाख की ज्वैलरी पार कर दी। पर्स से आभूषण गायब देखकर युवती के होश उड़ गए। एसपी के निर्देश पर तालग्राम और गुरसहायगंज  कोतवाली पुलिस ने छानबीन शुरू की है।

तालग्राम थानाक्षेत्र के रोहली गांव निवासी शेर सिंह की सौरिख थानाक्षेत्र के गांव रतीभानपुर में रहने वाली भतीजी प्रीती की शनिवार को शादी थी। इससे शनिवार को शेर सिंह की पत्नी सरला देवी वैवाहिक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंची।
विज्ञापन


रविवार को विदाई के बाद सरला देवी अकेले सोमवार शाम घर लौट रही थी। छिबरामऊ से वह तेराजाकेट के लिए टेंपो में बैठी थी। तभी टेंपो में बैठे शातिर चोरों ने उसकी पर्स से सोने का एक हार, झुमकी, मंगलसूत्र, तीन अंगूठी, कुंडल, सोने की चार चूड़ियां व चांदी की एक पेटी पार कर दी।

टेंपो से उतरने के बाद पैदल घर जाते समय जब उसने पर्स खोल कर देखा तो उसके सारे आभूषण पार थे। इससे उसके होश उड़ गए और यूपी डायल पुलिस को उसने घटना की सूचना दी।
विज्ञापन


पीड़िता सरला देवी ने तालग्राम थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि पर्स में करीब पांच लाख के आभूषण थे, जो टेंपो में सवार चोरों ने पार कर दिए। मामले की जानकारी होने पर एसपी हरीश चंदर ने तालग्राम और गुरसहायगंज कोतवाली पुलिस को जांच कर चोरों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें