चाय की दुकान की आड़ में चला रहा था शराब का खुर्दा, काबू
कैथल। चाय की दुकान की आड़ में अवैध शराब खुर्दा चलाने वाले आरोपी को थाना ढांड पुलिस ने काबू किया है। जिसके कब्जे से 20 बोतल शराब बरामद की गई है। पीआरओ ने बताया कि थाना ढांड के हैड कांस्टेबल सोहन लाल की टीम सूचना मिली कि बंदराना निवासी सुखबीर सिंह गांव जाजनपुर क्षेत्र में चाय दुकान की आड़ में आरोपी अवैध शराब खुर्दा चला रहा है। पुलिस ने रेड मारकर आरोपी के कब्जे से 20 बोतल शराब बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।