फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे में डूबा छात्र, मौत

Fri, 19 Aug 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
विज्ञापन
सुधांशु तिवारी(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र के डिलावरपुर में आगरा-लखनऊ हाईवे के निर्माण के दौरान खोदे गए पानी भरे गड्ढे में डूब जाने से छात्र की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के पिता ने हाईवे कर्मचारियों पर अवैध खनन कर गड्ढा करने का आरोप लगाया है। इधर, रक्षाबंधन के दिन भाई की मौत पर इकलौती बहन भी सिसकियां भरती रही। गांव निवासी सुनील कुमार तिवारी का इकलौता पुत्र सुधांशु (12) आशा पब्लिक स्कूल सिकंदरपुर में कक्षा तीन का छात्र था।
विज्ञापन


बुधवार शाम को अपने गांव के चचेरे भाई रमन (06) पुत्र रविदीप तिवारी के साथ गांव के बाहर हो रहे हाईवे निर्माण के समीप घूमने चला गया। हाईवे निर्माण के दौरान मिट्टी खोदने से वहां गड्ढा बना हुआ है जिसमें पानी भरा हुआ है। पैर फिसलने से सुधांशु इसी गड्ढे में डूब गया। रमन ने शोर मचा दिया। इस पर आसपास मौजूद ग्रामीण दौड़ पड़े।


चाचा रविदीप ने गंभीर हालत में सुधांशु को गड्ढे से निकाला और आनन फानन में निजी वाहन से गुरसहायगंज के निजी अस्पताल में ले गए, जहां डाक्टर ने देर रात उसे मृत घोषित कर दिया। शव घर आते ही परिवार में कोहराम मच गया। गुरुवार को परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। स्कूल के छात्र सुधांशु की मौत पर आशा पब्लिक स्कूल के प्रबंधक मिलन दीक्षित मौके पर पहुंचे और बताया कि छात्र कक्षा तीन का सबसे मेधावी छात्र है। उसकी बहन आराधना भी मेधावी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें