फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में सैकड़ों मछलियां मरीं

Tue, 10 Oct 2017 11:44 PM IST
kannauj
विज्ञापन
तालाब में मरी मछलियों को दिखाता ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इंदरगढ़। थानाक्षेत्र के ग्राम ढिपिया में एक तालाब में सैकड़ों मछलियों की मौत हो गई। सुबह मामले की जानकारी पर लोगों की भीड़ लग गई। पट्टा धारक ने रंजिशन तालाब में जहर डालने का आरोप लगा थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


 गांव निवासी सुनील कुमार ने मछली पालन के लिए पट्टे पर तालाब लिया है। सितंबर माह में सुनील कुमार ने सात हजार मछली के बीज तालाब में डाले थे। जो कुछ बड़े हुए थे।

सुनील कुमार ने बताया कि सोमवार को तालाब में मछलियां ठीक थीं। मंगलवार को जब वह तालाब गया तो सैकड़ों मछलियां मरी मिलीं। सुनील कुमार के मुताबिक, किसी ने रंजिश में तालाब में जहर डाला है।
विज्ञापन

इससे मछलियों की मौत हो गई। पीड़ित ने इंदरगढ़ थाने में घटना की तहरीर दी है। एसओ इंदरगढ़ शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी हुई। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें