यमकेश्वर ब्लॉक के घारकोट के पास हाईटेंशन लाइन पर चिपका कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थानाक्षेत्र के केसरी नगला में पेड़ से जामुन तोड़ते समय डाल टूट जाने से किशोर हाई टेंशन लाइन पर जा गिरा। करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। किशोर को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है। किशोर गर्मी की छुट्टी में बुआ के घर आया था। हरदोई के रामपुर मजबारा गांव निवासी जगदीश चंद्र का पुत्र राहुल कुमार पाल (15) सरस्वती ज्ञान इंटर कालेज नेकपुर निवादा का छात्र है।
गर्मी की छुट्टी में वह छोटी बुआ गुरसहायगंज निवासी निर्मला के साथ सोमवार सुबह तालग्राम के गांव केसरी नगला में फूफा महेश पुत्र रामनाथ व बुआ गीता के घर आया था। परिजन खेतों पर मूंगफली खोद रहे थे। इस पर वह घर से सीधे खेतों पर चला गया। खेत के करीब लगे पेड़ पर चढ़कर जामुन तोड़ रहा था। तभी पेड़ की डाल टूट कर हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। इससे करंट की चपेट में आने से राहुल बुरी तरह से झुलस गया और डाल समेत जमीन पर आ गिरा।
उस दौरान नीचे जामुन बीन रहे कई बच्चे बाल-बाल बच गए। बच्चों के शोर मचाने पर पास में मूंगफली खोद रहे बुआ और फूफा दौड़ पड़े। राहुल को सीएचसी तालग्राम लाया गया, जहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया है।