कन्नौज जिले के छिबरामऊ में मंगलवार सुबह उस समय तनाव के हालात बन गए, जब कुछ लोग उत्तेजित नारे लगाते मंदिर में घुस गए और मूर्तियां तोड़ने लगे। इस बीच कुछ भक्त पहुंचे तो अराजक तत्व भाग निकले, जिसमें से एक युवक को पकड़कर भक्तों ने पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
इसकी जानकारी होते ही मंदिर में भीड़ एकत्र हो गई। घटना से गुस्साए लोग आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया और कार्रवाई का भराेसा दिया है। पुलिस एक युवक को अपने साथ थाने ले गई।
मंदिर में घुसकर मूर्तियों को नुकसान पहुंचाने के मामले में हिंदू जागरण मंच व भाजपाइयों ने प्रदर्शन किया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मौके पर पहुंचे एसडीएम देवेश गुप्ता, चेयरमैन राजीव दुबे, कोतवाल विनोद मिश्र सहित भारी पुलिस बल पहुंचा।