तालग्राम थानाक्षेत्र के कुंवरपुर नगला में ट्रैक्टर बैक करते समय मडगार्ड में बैठी बालिका नीचे आ गिरी। उसी दौरान ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। बालिका की घटनास्थल पर मौत हो गई। बालिका की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कुंवरपुर नगला निवासी राजू पाल पुत्र घासीराम पाल ने खेत में खाद डालने की तैयारी कर रहा था। शुक्रवार को राजू पाल गांव के अजय कुमार पुत्र बेचेलाल का ट्रैक्टर किराये पर लेकर घर से थोड़ी दूर पर लगे कूडे़ के ढेर को भरकर आलू के खेत में डालने जा रहा था।
तभी स्कूल की छुट्टी हो जाने के कारण उसकी पुत्री प्रिया (8) घर पर आ गई। घर के बाहर ट्रैक्टर खड़ा देख प्रिया ट्रैक्टर पर बैठ गई। इधर, ट्राली भर जाने के बाद जैसे ही चालक अजय ने ट्रैक्टर स्टार्ट किया और बैक करने लगा। तभी तेज झटके के कारण मडगार्ड पर बैठी बालिका नीचे आ रही। इस दौरान ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। बालिका की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया । आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। छोटी बहन की मौत से एकलौते भाई राहुल बहन रोशनी व रंगोली बेसुध है।