फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से गैंगरेप का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

Sun, 14 Jan 2018 12:16 AM IST
kannauj
विज्ञापन
रेप - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ठठिया। कोचिंग से घर लौट रही किशोरी छात्रा से गैंगरेप के मुख्य अधेड़ आरोपी को पुलिस ने उस समय गिरफ्तार कर लिया। जब वह गांव से एक रिश्तेदार के घर जा रहा था। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस फरार आरोपी की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।  16 नवंबर की सुबह थानाक्षेत्र में रहने वाली एक 16 वर्षीय कक्षा 12 की छात्रा ठठिया से कोचिंग पढ़कर घर साइकिल से लौट रही थी। तभी सूनसान रास्ते पर पहले से घात लगाए बैठे उनगरा निवासी अधेड़ धर्मपाल पुत्र कश्मीर सिंह ने पड़ोसी युवक शिवनंदन पुत्र रावेंद्र के सहयोग से किशारी छात्रा को दबोच लिया। झाड़ियों के किनारे ले जाकर अधेड़ और युवक ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन


पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियो की तलाश शुरू की थी, लेकिन दोनों आरोपी फरार भूमिगत हो गए थे। शुक्रवार रात थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने पुलिस बल के साथ गांव पहुंच कर मुख्य आरोपी अधेड़ धर्मपाल पुत्र कश्मीर को दबोच लिया। पूछताछ के बाद शनिवार को पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मुख्य आरोपी घर से छिपने के लिए एक रिश्तेदार के यहां जा रहा था। तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया। फरार आरोपी शिवनंदन की तलाश में दबिश जारी है। जल्द उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें