फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गांव में आग, 15 गृहस्थी राख

Tue, 22 Mar 2016 11:53 PM IST
kannauj, uttar pradesh, india
विज्ञापन
आग में जले सामान को देखती महिला व अन्य परिजन। - फोटो : amau ujala
विज्ञापन
बहादुरपुर और प्रेमपुर गांव में आग लगने से 15 घर जल गए। इस अग्निकांड में लाखों की नगदी, जेवरात और गृहस्थी का सामान जल गया। कई मवेशी भी झुलसकर मर गए। फायरब्रिगेड की दो टीमों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। विशुनगढ़ रोड पर स्थित ग्राम बहादुरपुर में जयसिंह यादव के चार पुत्र जगदीश सिंह, जगवीर सिंह, जयदेव सिंह व जनवेश सिंह अलग-अलग रह रहे हैं। जनवेश की सास की मंगलवार की सुबह मौत हो गई।
विज्ञापन


इस पर वह और उसके सभी परिजनों रामपुर मझिला कानपुर देहात गए थे। घर पर बच्चे थे। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे अचानक आग लग गई। ग्रामीण कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए। सूचना पर थानाध्यक्ष राधेश्याम यादव पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गए। काफी देर बाद फायरब्रिगेड की दो टीमें पहुंचीं। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

आग में रामऔतार यादव की तीन बकरी, महेशचंद्र यादव की दो गाय और चार बकरी, जगदीश यादव की दो बकरी, जयदेश यादव की दो भैंसों की मौत हो गई। इसके अलावा जगदीश के दो लाख रुपये व अन्य भाइयों की गृहस्थी राख हो गई। परिजनों के मुताबिक आग से लगभग तीस लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। सूचना पर कई प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


उधर, प्रेमपुर में लगी आग में राजीव नागर, संजीव नागर, दिनेश नागर, राजेश नागर और रमेश नागर के घरों की गृहस्थी खाक हो गई। इसके बाद आग की चपेट में कुछ दूर स्थित गोविंद व राधेश्याम के घर भी आ गए। जब तक यहां आग बुझाई जाती तब तक कुछ दूर स्थित नरेशचंद्र और दिलाशाराम के मकानों में भी आग लग गई। इसके बाद जनरेट की व्यवस्था पर पानी की व्यवस्था कराई गई और आग पर काबू पाया जा सका।

सूचना पर उपजिलाधिकारी महेशप्रसाद दीक्षित, क्षेत्रीय लेखपाल मौके का जायजा लिया। ग्राम प्रधान संदीप कुमार ने बताया कि अग्निपीड़ितों को पचास-पचास किलो गेहूं और चावल की तत्काल व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें