थाना तालग्राम के खबरामऊ गांव में खेत से लौटे अधेड़ किसान का शव घर के बाहर बने शौचालय में पड़ा पाया गया। मृतक के पुत्रों ने मामले की जानकारी पुलिस को सूचना दी। तालग्राम थाने पहुंचे कौशलेंद्र, मंगली, शैलेंद्र व अर्जुन ने पुलिस को बताया कि उसके पिता रामबाबू (55) रविवार सुबह खेत पर काम करने चले गए थे। देर शाम जब वह घर लौटे तो कुछ परेशान दिखाई दिए। पूछने पर उन्होंने कुछ नहीं बताया।
फिर वे शौच करने चले गए और कई घंटे तक बाहर नहीं निकले। इसके बाद उन्होंने आवाज दी पर अंदर से कोई आहट नहीं मिली। इस पर उन्होेंने शौचालय का दरवाजा तोड़ दिया तो देखा पिता अंदर मृत पड़े है। पिता की मौत से आहत पुत्रों ने शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की है। इस संबंध में तालग्राम थानाध्यक्ष अनवार अहमद ने बताया कि अभी तक किसी ने लिखित सूचना नहीं दी है।सूचना मिलने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।