फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनलाइन दर्ज करें एफआईआर

Thu, 10 Sep 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और पुलिस की समस्याओं को लेकर एसपी ने पुलिस कार्यालय में बैठक ली। उन्होंने थाना और कोतवाली प्रभारियों समेत जवानों को दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


एसपी ने सबसे पहले पिछले सम्मेलन में आईं शिकायतों के निस्तारण की जानकारी ली। इसके बाद थाना और कोतवाली से आए पुलिस जवानों से उनकी समस्याएं पूछीं। कुछ जवानों ने समस्याएं रखीं। एसपी ने संबंधित लिपिक को समस्या नोट कराकर सप्ताह भर के अंदर निस्तारण के निर्देश दिए।

एसपी ने निर्देश दिए कि एफआईआर और एनसीआर को आनलाइन कंप्यूटर से ही दर्ज किया जाए। खास तौर से एनसीआर को बुक में न दर्ज किया जाए। उन्होंने थाना व कोतवाली प्रभारियों से अपराध रोकने पर सलाह मांगी।
विज्ञापन


सदर कोतवाली प्रभारी भुल्लन यादव ने कहा कि पुलिस जवानों के पास अतिरिक्त ड्यूटियां होने से वे अपने क्षेत्रों में भ्रमण नहीं कर पाते हैं। इससे उनका जनता से संपर्क टूटता जा रहा है। जो गोपनीय सूचनाएं उन्हें मिलती रही हैं, वे अब नहीं मिल रही हैं। इस कारण अवैध शराब, शस्त्र फैक्ट्री सहित अन्य अवैध कारोबार होने की भनक नहीं लग पाती।

एसपी ने कहा कि पुलिस मतदान केंद्रों का भ्रमण करे। चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वालों के नाम नोट कर उनके खिलाफ कार्रवाई करे। इस तरह के लोगों को नोटिस भेजकर चिह्नित किया जाए।

इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक सुभाष शाक्य, क्षेत्राधिकारी सदर करन सिंह, छिबरामऊ सीओ वीपी सोलंकी, तिर्वा सीओ सुरेंद्र पाल सिंह, यातायात निरीक्षक विनोद यादव, इमरान खान, आरपी पांडेय, रजनेश चौहान, संतोष व्यास आदि थानाध्यक्ष व कोतवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें