फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ी शरारत, चार और की कटी चोटी

Sun, 06 Aug 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
विज्ञापन
किशोरी अनम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिले में शरारत बढ़ती जा रही है। 24 घंटे के दौरान चार और लोगों की चोटी कट गई। इसमें दो की खाना बनाते समय तो दो की सोते समय चोटी कटी। तीन बेहोश हो गईं। गुरसहायगंज: मोहल्ला किदवई नगर निवासी आलम इदरीशी की 14 वर्षीय पुत्री अनम शनिवार की रात मां अनीशा बेगम व अन्य परिजनों के साथ कमरे में सो रही थी। आलम इदरीशी ने बताया कि शनिवार रात करीब 12.30 बजे पुत्री चीख पड़ी और बताया कि उसकी चोटी किसी ने काट ली है। बिजली न होने के कारण जब टार्च से देखा तो बाल कटने के बाद कैची मिली है। टेलर हूं, लेकिन कैंची अलमारी में रख दी थी। इसके बाद किशोरी बेहोश हो गई। परिजन उसे झाड़फूंक कराने बिल्हौर ले गए। वहीं, कुसुमखोर निवासी जलील की आफरीन(14) की भी शनिवार की रात सोते समय चोटी कट गई।
विज्ञापन
तिर्वा: कस्बे के रानी अवंतीबाई मोहल्ले में शनिवार की रात नौ बजे लक्ष्मी देवी (35) पत्नी सिद्धनाथ वर्मा घर पर खाना बना रही थी। महिला के मुताबिक खाना बनाने के दौरान उसे महसूस हुआ कि कोई उसके बाल काट रहा है। कुछ क्षणों के बाद देखा तो उसकी चोटी के बाल कटकर जमीन पर पड़े थे। दहशत में बेहोश हो गई। उसे एंबुलेंस से मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया। करीब तीन घंटे के उपचार के बाद उसे होश आया। सुबह महिला को रिलीव कर दिया गया। छिबरामऊ: ग्राम कुंवरपुर जनूं निवासी बादाम सिंह की पत्नी सागरवती रविवार सुबह चूल्हे पर रोटियां सेंक रही थी। अचानक उनकी चोटी कटकर जमीन पर गिर पड़ी। जमीन पर चोटी पड़ी देख वह बेहोश हो गई। इस संबंध में सीओ श्रीकांत प्रजापति का कहना है कि ग्रामीण किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। इस समय क्षेत्र में चोटी काटने की अफवाह फैलाई जा रही है। शीघ्र ही अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें