फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत

Fri, 02 Sep 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
विज्ञापन
बहादुरपुर गांव के सामने दुर्घटना के बाद मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर बहादुरपुर गांव जाने वाले कट के सामने डंपर ने बाइक सवारों को कुचल दिया। इससे एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने घायल को तिर्वा मेडिकल कालेज पहुंचाया, जहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया। दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। औरैया जनपद के टिकनापुर (याकूबपुर) थाना बेला निवासी कुंवर सिंह (42) पुत्र गंगाराम पाल व दिलीप कुमार (35) पुत्र सतीश तिवारी एक ही बाइक पर सवार होकर किसी काम से कन्नौज आ रहे थे।
विज्ञापन


जैसे ही यह लोग बाइक लेकर तिर्वा-कन्नौज मार्ग के बीच स्थित बहादुरपुर गांव के कट के सामने पहुंचे। तभी मिट्टी लादकर जा रहे डंपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे कुंवर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी दिलीप कुमार तिवारी घायल हो गया। दुर्घटना देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। चालक डंपर लेकर बहादुरपुर गांव की ओर भाग निकला। तभी ग्रामीणों ने डंपर को घेरना का प्रयास किया।

इसी बीच चालक रास्ते में डंपर छोड़कर मक्का के खेत से होकर भाग निकला। सूचना मिलते ही तिर्वा कोतवाली के एचसीपी रामशरन चौधरी व वीरपाल सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायल को मेडिकल कालेज और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सड़क पर खड़े डंपर व बाइक को हटवाकर यातायात बहाल किया। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। वह भी मेडिकल कालेज पहुंच गए। जहां रो-रोकर परिजनों का बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें