फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दुकानों में सेंध, हजारों रुपये चोरी

Sun, 25 Dec 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
सेंध - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुख्य बाजार स्थित रामा मार्केट में शनिवार की रात चोरों ने पांच दुकानों में सेंध लगाकर हजारों रुपये चोरी कर लिए। सुबह जानकारी होने पर मौके पर सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन


कस्बा के जीटी रोड स्थित प्राइमरी पाठशाला के निकट बसंत गुप्ता का रामा मार्केट है। इसमें असलम की सिलाई मशीन मरम्मत की दुकान, किंग टेलर, बसंत गुप्ता के लोहे के सामान की दुकान, रामशंकर गुप्ता की परचून की दुकान और गुड्डू कौशल की प्लास्टिक के सामान की दुकान है। शनिवार की रात चोर खाली पड़े प्लाट से घुसकर गुड्डू कौशल की दुकान में सेंध लगाई और गोलक तोड़कर दस हजार रुपये व रेजगारी पार कर दी।

इसके बाद रामशंकर की दुकान में से गोलक उठा ले गए। इसमें चौदह हजार रुपये थे। इसके अलावा चोरो ने किंग टेलर के यहां से पैंट-शर्ट और सिलाई मशीन, मरम्मत की दुकान से कुछ सामान चोरी किया है। 100 नंबर डायल किया, लेकिन कोई रिसपांस नहीं मिला। बाद में कोतवाली सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें