फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन कर महिलाओं ने शराब ठेका में की तोड़फोड़

Sun, 02 Apr 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
प्रदर्शन करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गांव के बाहर शराब ठेका खुलने पर महिलाओं ने प्रदर्शन कर तोड़फोड़ कर पास में रखी दुकान में लूटपाट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर तिर्वा रोड पर देवा पट्टी गांव में संचालित देशी शराब ठेके को हटाते हुए अनुज्ञापी ने पास के गांव खुरदैया के बाहर रोड पर ठेका खोल दिया। रविवार की सुबह शराब की दुकान खुलते ही आधा सैकड़ा महिलाओं ने प्रदर्शन करते हुए दुकान हटाने की बात कही।

अनुज्ञापी व सेल्समैन द्वारा शराब की दुकान न हटाने की बात सुनते ही महिलाओं ने शराब की दुकान समेत उसके पास रखी एक दुकान में तोड़फोड़ कर उसमें रखा सामान लूटकर गुमटी को खेत में पलटा दिया। बवाल होता देखकर शराब कारोबारी ने पुलिस को सूचना दी। यूपी 100 पुलिस टीम के साथ कोतवाली निरीक्षक आमोद कुमार ने आक्रोशित महिलाओं को शांत कराया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि अगर जल्द गांव के बाहर से दुकान को न हटाया गया तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें