फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर गैंगरेप की रिपोर्ट

Mon, 06 Feb 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
दुष्कर्म की शिकार महिला की शिकायत दर्ज करने के बजाय पुलिस ने उसे थाने से भगा दिया। पीड़िता ने न्याय मिलता न देख न्यायालय के आदेश से रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 19 वर्षीय महिला तीन अक्तूबर 2016 की सुबह चार बजे अपने घर के बाहर झाडू़ लगा रही थी। उसके पिता कोल्ड स्टोरेज में गए थे। झाड़ू लगाने के बाद जैसे ही वह घर के अंदर पहुंची, तभी दो युवकों ने उसे दबोच लिया, शोर मचाने पर तमंचा लगाकर जान से मार देने की धमकी दी।

डर के कारण वह खामोश हो गई। दोनों युवकों ने बारी-बारी से उसके  साथ दुष्कर्म कर दिया। घटना के बाद उसने अपने जेठ व अन्य परिजनों को जानकारी दी थी। परिजनों ने आरोपियों के घर जाकर शिकायत की, आरोपियों ने गाली-गलौज कर जान से मार देने की धमकी देकर उन्हें भगा दिया था और घर पर पथराव कर दिया। मामले में जब उसने कोतवाली पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद उसने कोर्ट के आदेश से रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें