फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही ने महात्मा को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा से अयोध्या तक की दंडवत यात्रा (पेट के बल लेटकर) पर जा रहे एक महात्मा को नशे में धुत सिपाही ने पीट दिया। जानकारी पर आक्रोशित लोगों ने चौकी का घेराव किया। इससे वहां जाम लग गया। सूचना पर सीओ और कोतवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को शांत कराकर जाम खुलवाया। वहीं आरोपी सिपाही को डाक्टरी परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा गया।
विज्ञापन


राजस्थान के ढौलपुर जिले के ग्राम कटरा निवासी महात्मा दीनबंधुदास ने डेढ़ माह पहले मथुरा से दंडवत यात्रा का शुभारंभ किया था। उन्हें अयोध्या तक जाना था। अपनी यात्रा के दौरान शनिवार को वह कस्बा सिकंदरपुर में बजरिया रोड पर पहुंचे। तभी नशे में धुत सिपाही श्यामलाल ने गाली-गलौज करते हुए उनकी पिटाई कर दी।

यह देख वहां भीड़ लग गई। लोगों ने विरोध करते हुए पीटने का कारण पूछा तो सिपाही बिगड़ गया और कहा कि सड़क पर लेटकर चलने से हाइवे पर जाम लग रहा है। इस लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद लोग पीड़ित महात्मा को लेकर चौकी पहुंचे और वहां घेराव कर दिया।
विज्ञापन


गुस्साए लोगों ने हाइवे पर भी जाम कर दिया। चौकी इंचार्ज शांतिस्वरूप ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। सूचना पर सीओ वीपी सिंह सोलंकी और कोतवाल सीएल वर्मा मौके पर पहुंचे। सीओ और कोतवाल ने लोगों को समझाते हुए आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर जाम खुला।

महात्मा से माफी मांग खिलाई मिठाई
कोतवाल सीएल वर्मा ने पीड़ित महात्मा से सिपाही के किए गए कृत्य पर हाथ जोड़कर माफी मांगी और फिर उन्हें मिठाई खिलाकर दोबारा यात्रा पर रवाना किया। वहीं पीड़ित महात्मा ने किसी भी तरह कार्रवाई करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि उनके साथ जो होना था हो गया। जिस सिपाही ने यह हरकत की है उसे ईश्वर सजा देंगे।

पुलिस लाइन भेजा गया सिपाही
सीओ वीपी सिंह सोलंकी ने बताया आरोपी सिपाही श्यामलाल दो दिन पहले ही पुलिस लाइन से सिकंदरपुर चौकी आया था। इस घटना के बाद सिपाही को डाक्टरी परीक्षण के लिए नगर की सीएचसी भेजा गया। उसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उसे तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन

----------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें