फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली पोल से टकराई बाइक, जीजा की मौत, साला गंभीर

Tue, 26 Jun 2018 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो तालग्राम।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन व मौके पर लगी भीड़। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
तालग्राम। बिजली पोल से बाइक टकराने से जीजा की मौक पर मौत हो गई और साला घायल हो गया। हादसा सोमवार शाम करीब सात बजे तब हुआ जब ससुराल में आयोजित कथा में शामिल होने आए जीजा को साला बाइक से छोड़ने घर जा रहा था। इकलौते पुत्र की मौत से परिवार शोक में डूब गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल युवक को मेडिकल कालेज भिजवाया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

 क्षेत्र के गांव नेपालपुर निवासी सचिन (35) पुत्र मुरारी पत्नी सरस्वती व बच्चों को लेकर ससुराल ताहपुर बिलंदपुर कथा में शामिल होने के लिए गया था। कथा में शामिल होने के बाद उसका साला उसको नेपालपुर छोड़ने के लिए आ रहा था। सोमवार शाम करीब सात बजे रास्ते में बरमदेव मंदिर के निकट लगे बिजली पोल से उसकी बाइक जा टकराई। जीजा-साले उछलकर दूर जा गिरे। जीजा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि ताहपुर के बिलंदपुर निवासी साला श्यामसुंदर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले से अवगत कराया। चौकी प्रभारी बाबूलाल ने पहुंचकर घायल हुए साले को मेडिकल कालेज भेजा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इकलौते पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। सचिन के दो पुत्र और पुत्रियां हैं। सचिन की मां की कई वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। सचिन खेती बाड़ी करके परिवार चला रहा था। सचिन की मौत से बुजुर्ग पिता और उसकी पत्नी और बच्चों के सामने पालन पोषण का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें